कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान को मिली रफ्तार, बूथ से पंचायत स्तर तक कमेटी गठन पर जोर ! कांग्रेस नेता चैतन्य बोले -साय सरकार की जनविरोधी नीतियों का करें खुला विरोध

रानीतराई। प्रदेश व जिला कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत ग्राम असोगा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर से लेकर पंचायत और सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य (बिट्टू) बघेल उपस्थित रहे उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अभी से सभी को सक्रिय होकर जुड़ना होगा। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने की अपील की और साय सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खुलकर विरोध करने का आह्वान किया। विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर ही आने वाले चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया जा सकता है। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को भूपेश बघेल की तरह सक्रिय होकर पार्टी को मजबूती देना होगा।

बैठक में प्रभारी श्रीराम सूर्यवंशी, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन भविष्य जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रश्मि भेदप्रकाश वर्मा ने किया। इस अवसर पऱ सोहन जोशी मंडल अध्यक्ष,ईश्वर शर्मा,सत्यनारायण टिकरिहा बैठक प्रभारी,जानकी चोपड़िया सरपंच,द्रोपदी साहू,हेमलाल साहू,नारद साहू,रामसिंह अंगारे,सतीश वर्मा,रामा साहू,ईश्वर वर्मा,दयालु साहू,सीताराम ठाकुर,हेमंत सिन्हा,हेमंत साहू,दीपक कोसे,हरिनारायण टंडन,जीवन,शाहिदा खान,प्रकाश साहू,बंटी महिलवार एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *