पाटन में कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में ढौर से पंचायत व बूथ कमेटियों के गठन की शुरुआत

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढौर से कांग्रेस के संगठन विस्तार अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष उपस्थिति रही, जहां पंचायत एवं बूथ कमेटियों के गठन का कार्य प्रारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर बल दिया। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर राकेश ठाकुर (जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *