छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 18 दिनों में 1.44 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन!ऑनलाइन टोकन प्रणाली को किसानों का मिल रहा व्यापक प्रतिसाद, अब तक 4.68 लाख से अधिक टोकन जारी

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 18 दिनों में 1.44 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन!ऑनलाइन टोकन प्रणाली को किसानों का मिल रहा व्यापक प्रतिसाद, अब तक 4.68 लाख से अधिक टोकन जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य में 18 नवंबर तक 37,792 किसानों से कुल 1 लाख 44 हजार 405 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। वहीं, ऑनलाइन टोकन प्रणाली के माध्यम से किसानों को धान विक्रय में सुविधा मिल रही है।

राज्य सरकार के अनुसार अब तक प्रदेश में 4 लाख 68 हजार 722 टोकन जारी किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से किसानों ने लगभग 24.40 लाख मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किए हैं। 18 नवंबर को एक ही दिन में 12,554 टोकन के माध्यम से 48,297 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

सरकार ने धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू की है, जिससे किसान घर बैठे धान विक्रय की तिथि निर्धारित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *