जामगांव (आर)। सेवा सहकारी समिति जामगांव (आर) में शुक्रवार को धान खरीदी कार्य का शुभारंभ पारंपरिक धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। भगवान बलराम और छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र तथा तराजू की पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई। परंपरा, आस्था और किसान सम्मान से जुड़े इस कार्यक्रम में किसानों सहित समिति पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। फसल सीजन की शुरुआत के साथ किसानों में धान विक्रय को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तोल केंद्र, गोदाम व्यवस्था, पंजीयन जांच, गुणवत्ता परीक्षण और परिवहन जैसे सभी प्रबंध सुव्यवस्थित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप खरीदी कार्य को पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा, ताकि किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो। खरीदी स्थल पर सुरक्षा, पेयजल, छाया और विश्राम व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषक एवं पूर्व सरपंच के.एल. साहू, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, पूर्व डायरेक्टर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जयप्रकाश चंद्राकर, कालेज समिति अध्यक्ष नरेश केला,भाजपा मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा सहित अमृत चंद्राकर, गणेश राव, मोहित साहू, अमरिका प्रसाद साहू, राजा चंद्राकर, संतु साहू, मेहुल चंद्राकर, हर्ष चंद्राकर, भूषण, बीसहत, गजानंद चंद्राकर, बेनी साहू, शाखा प्रबंधक महेंद्र मढरिया, सुपरवाइज़र वीरेंद्र देशमुख, कुमारी लक्ष्मी, कुलदीप, समिति प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।