पाटन। माँ शीतला गरबा उत्सव समिति,पाहंदा(अ) द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव 2025 के तृतीय दिवस का आयोजन सम्पूर्ण भारत की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रान्तों की परंपरागत वेशभूषा में सजी माताओं एवं बहनों ने भारत की सांस्कृतिक एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू, श्री राजेन्द्र पाध्ये, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश चन्द्राकर, साकरा सरपंच श्री रवि सिंगौर, पहंदा सरपंच श्रीमती इशरावती ठाकुर, ग्राम पंचायत के पंच कृष्णा साहू, पवन यदु, धम्मन कुर्रे, डॉ. कुलेश्वर निर्मलकर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र वर्मा ने मौके पर अपने उद्बोधन में कहा कि यह गरबा महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि भारत की एकता और विविधता का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।जिला महामंत्री दिलीप साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं और बहनों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक परिधान और लोकनृत्य हमें हमारी जड़ों और परंपराओं की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्राम की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजन समिति के प्रमुख सुरेन्द्र साहू ने बताया कि 1 अक्टूबर 2025 रात्रि को गरबा महोत्सव का भव्य समापन आयोजित किया जाएगा। आयोजन में संजय साहू, विकास साहू, देवेंद्र साहू, विमल, रवि, पुनीत, हेमन्त, हेमा, साक्षी, भारती, दुर्गेश्वरी, पूजा साहू सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।