महाष्टमी पर चरोदा हनुमान मंदिर में हवन सम्पन्न, सांसद विजय बघेल सपत्नीक शामिल,कहा-“मां दुर्गा सभी को सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें”

महाष्टमी पर चरोदा हनुमान मंदिर में हवन सम्पन्न, सांसद विजय बघेल सपत्नीक शामिल,कहा-“मां दुर्गा सभी को सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें”

भिलाई/चरोदा। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर चरोदा स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आज प्रातः 10 बजे हवन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल के साथ मंदिर पहुंचे और हवन व पूजन में सहभागिता निभाई। हर वर्ष की तरह इस बार भी सांसद बघेल ने अष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना की और हवन में आहुति अर्पित की। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में भक्तों के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भिलाई-3, चरोदा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और हवन कुंड में आहुति अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा –“मैं कई वर्षों से चैत्र और आश्विन नवरात्रि की अष्टमी पर यहां हवन में सम्मिलित होता हूं। मां दुर्गा और दक्षिणमुखी हनुमान जी से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ सहित समस्त भारतवासी सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *