जामगांव आर । पाटन ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला गातापार में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए। प्रधानपाठिका श्रीमती भुनेश्वरी नेताम ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी बच्चो को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर संकल्प – एक प्रयास संस्था से विद्यालय में स्वैच्छिक तौर पर सहयोग देने वाली शिक्षिका कु. पायल साहू के विवाह के उपलक्ष्य में विद्यालय में विशेष आयोजन किया गया जिसमें समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने मिलकर इस क्षण को यादगार बनाया। कु. पायल साहू की ओर से पूरे शाला परिवार के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक चंद्रशेखर देवांगन, प्रधानपाठिका श्रीमति नेताम, शिक्षक जितेन्द्र कुमार चंद्राकर, चंद्रहास,रसोइया अम्बिका साहू तथा देवेंद्र साहू उपस्थित रहे।