पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाई जनता की टेंशन, ईरान-अमेरिका तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी का असर ! 3.29 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाई जनता की टेंशन, ईरान-अमेरिका तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी का असर ! 3.29 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोतरी

रायपुर, 15 मई 2026। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेजी और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, जिसके बाद कई शहरों में ईंधन के दाम ₹3 से ज्यादा बढ़ गए हैं। राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹103.48 प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल के दाम में ₹3.11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं पॉवर पेट्रोल अब ₹113.13 प्रति लीटर बिक रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता और वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है।

तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल के चलते कंपनियों को करीब 1,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ा है। इसी वजह से ईंधन की कीमतों में संशोधन किया गया है।
देश के प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़े हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर, मुंबई में ₹106.64, चेन्नई में ₹103.90 और बेंगलुरु में ₹106.17 प्रति लीटर पहुंच गया है। कोलकाता में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां पेट्रोल ₹108.74 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं हैदराबाद में पेट्रोल ₹110.89 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *