थाना उतई की बड़ी कार्यवाही: स्कूटी चोर गिरफ्तार, चोरी की गई एक्टिवा बरामद

उतई । दुर्ग जिला के उतई थाना क्षेत्र में स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दिनांक 16.04.2025 को प्रार्थी हेमराज जैन, निवासी साईं कॉलोनी उतई, ने थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12.04.2025 को सुबह 11:30 बजे उन्होंने अपनी एक्टिवा (क्रमांक CG 07 BK 3278) को अमृत ट्रेडर्स किराना दुकान के पास खड़ा किया था, जो दोपहर 3:30 बजे गायब पाई गई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी किए जाने पर अपराध क्रमांक 134/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा एवं SDOP पाटन अनुप कुमार लकड़ा के निर्देश पर थाना उतई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाबापारा उतई में एक्टिवा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी दीपक ठाकुर (उम्र 22 वर्ष), निवासी न्यू खुर्सीपार, भिलाई को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 21.04.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी, सउनि नरेन्द्र सोनी, आरक्षक ध्रुव नारायण चंद्राकर, सुरेन्द्र सिंह चौहान, दुष्यंत लहरे एवं छगन साहू की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *