दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को मातृशोक, माता पूर्णिमा चंद्राकर का निधन,यहाँ होगा अंतिम संस्कार…

दुर्ग, 21 अप्रैल । दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से विधायक श्री ललित चंद्राकर एवं उनके भाई श्री अशोक चंद्राकर के परिवार में आज गहरा शोक छा गया, जब उनकी पूज्य माता श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर जी का आकस्मिक निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका देहांत आज सुबह 11:30 बजे हुआ।

श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर एक धर्मपरायण, सरल स्वभाव एवं समाजसेवा में सक्रिय रहीं। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक 21 अप्रैल को शाम 3:00 बजे शिवनाथ नदी मुक्तिधाम, दुर्ग में संपन्न होगा। अंतिम दर्शन हेतु पार्थिव शरीर को गजानंद मंदिर के पास, आर्य नगर, दुर्ग स्थित निवास पर रखा गया है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

विधायक श्री ललित चंद्राकर एवं श्री अशोक चंद्राकर ने समाजजन एवं शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *