जामगांव आर। जामगांव आर विद्युत सबस्टेशन में पॉवर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और यार्ड मेंटेनेंस के कार्य के चलते शुक्रवार 20 जून 2025 को जामगांव आर स्टेशन से निकलने वाली सभी 11 केवी फीडरों का विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 5 बजे तक ठप रहेगी।
इस शटडाउन से जामगांव, कुम्हली, भैंसबोड़, पौहा, पाऊवारा, खपरी, बोरवाय, खोला, रनचिरई, भाटागांव, जरवाय, भनसुली, भरर, मोहभट्टा, बीजभाटा, करेला, घोरारी, पहंदा, कुर्मीगुंडरा, औरी, टेमरी, सुरपा, धमना, बासिंग, बटरेल, कुथरेल, गातापार, उमरपोटी सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए समय में बदलाव संभव है। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताया है और उपभोक्ताओं से संयम बनाए रखने का अनुरोध किया है।