पीएम मोदी के 11 वर्ष: सेवा, सुशासन और जनकल्याण की अनूठी मिसाल-प्रणव शर्मा

सभापति प्रणव शर्मा ने दी बधाई, कहा- देश ने विकास और आत्मनिर्भरता के नए शिखर छुए

पाटन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के सभापति श्री प्रणव शर्मा ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि ये 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि की यात्रा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देशवासियों की जिंदगी में ऐतिहासिक बदलाव आए हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिनमें धारा 370 का उन्मूलन, राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति, आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे साहसिक कदम शामिल हैं। इन फैसलों ने देश की अस्मिता और स्वाभिमान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, यूपीआई जैसे नवाचारों ने देश को पेपरलेस, लाइनलेस और टाइमलेस बनाया है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने करोड़ों गरीबों को गरिमापूर्ण जीवन दिया है। श्री प्रणव शर्मा ने कहा कि यह कालखंड नारी सशक्तिकरण, कृषक उत्थान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा का काल है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *