नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने नवा रायपुर को अपनी पृथक जिला इकाई के रूप में घोषित करते हुए संतोष कुमार वर्मा को संयोजक नियुक्त किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने 80 नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि फेडरेशन के सभी संगठनों ने एकमत होकर पांच दिवसीय कार्य प्रणाली को यथावत बनाए रखने का प्रस्ताव पारित किया। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रणाली केंद्र सरकार और कई राज्यों में सफलतापूर्वक लागू है, और इसे खत्म करने का कोई भी निर्णय एकतरफा व अव्यावहारिक सिद्ध होगा।
फेडरेशन के मीडिया प्रभारी अनिल वर्मा ने कहा कि वर्तमान में ई-ऑफिस प्रणाली के कारण कर्मचारी शनिवार-रविवार को भी कार्यरत रहते हैं। सीमित स्टाफ में कर्मचारी देर रात तक कार्यालयीन दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली को समाप्त करना कर्मचारियों के साथ अन्याय होगा।
शपथ लेने वालों में सोनाली तिड़के (प्रभारी, महिला प्रकोष्ठ),भैरव नारायण विश्वकर्मा (महासचिव),आर. डी. मेहरा (कोषाध्यक्ष),डी. पी. सिंह (उपकोषाध्यक्ष),अनिल सोनारे, वीरेन्द्र ध्रुव (सचिव)सहित कांति सूर्यवंशी, जागेश्वर भट्ट, जय प्रकाश दुबे, बजरंग प्रजापति, ए. डी. पवार, राजेश ठक्कर, विनीत वर्मा, सौरभ टंडन, दीपक बेतवार, हीरा चंद बघेल (उप संयोजक) शामिल है ।
इस मौके पर जी. आर. चंद्रा, बी. पी. शर्मा, पंकज पांडेय, अश्वनी चेलक, सुमन शर्मा, उमेश मुदलियार, पीतांबर पटेल और सुनील नायक विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बस्तर संभाग में युक्तियुक्तकरण को लेकर केदार जैन के नेतृत्व में रैली निकाली गई और दोषी अफसरों पर कार्रवाई व युक्तियुक्तकरण रद्द करने की मांग की गई।