‘प्रसंग त्रय’ ऑनलाइन मानस चिंतन श्रृंखला प्रारंभ, श्रद्धालुओं से जुड़ने की अपील

‘प्रसंग त्रय’ ऑनलाइन मानस चिंतन श्रृंखला प्रारंभ, श्रद्धालुओं से जुड़ने की अपील

मानस के वरिष्ठ व्याख्याकारों के सान्निध्य में प्रतिदिन होगा कथा अमृत का रसपान

रायपुरमानस दर्शन – जीवन अर्पण के अंतर्गत “मानस ब्रह्म गर्भ” द्वारा आयोजित विशेष ऑनलाइन मानस चिंतन श्रृंखला “प्रसंग त्रय” का शुभारंभ बुधवार 24 जून से किया गया । इस आध्यात्मिक आयोजन में मानस के वरिष्ठ व्याख्याकार श्रीरामचरितमानस के विभिन्न दिव्य प्रसंगों पर अपने विचार प्रस्तुत कर रहे हैं । मानस संघ से जुड़े आयोजकों ने सभी मानस प्रेमियों, विद्वानों एवं श्रद्धालु बंधु-भगिनियों को सादर आमंत्रित करते हुए बताया कि प्रतिदिन रात्रि 8:15 बजे आयोजित होने वाली इस ऑनलाइन श्रृंखला में श्रद्धालु श्रीरामचरितमानस के प्रेरक प्रसंगों पर श्रवण, मनन और चिंतन कर सकेंगे।

मानस संघ से जुड़े पुनेश्वर साहू ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य मानस के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से Zoom एप के माध्यम से जुड़कर कथा अमृत का लाभ लेने की अपील की है। यह आयोजन R@Manas Darshan एवं 1st Manas Webinar CG के तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *