घोरारी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 153 बोतल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

घोरारी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 153 बोतल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

श्मशान घाट के पास बेचने की फिराक में था आरोपी, 14,700 रुपये की शराब और नकदी जब्त

रानीतराई। थाना रानीतराई पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम घोरारी से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम घोरारी के श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान एक सफेद प्लास्टिक बोरी से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी नौगेन्द्र बंजारे (45 वर्ष), पिता जयलाल बंजारे, निवासी ग्राम घोरारी, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग के कब्जे से 88 पौवा देसी प्लेन मदिरा, 42 पौवा देसी शोले मसाला शराब तथा 23 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब सहित कुल 153 बोतल शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 14,700 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 700 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी को 24 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *