पाटन। पाटन में आगामी जनगणना 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पाटन ब्लॉक में पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम लवकेश ध्रुव और तहसीलदार पवन ठाकुर ने भाग लेते हुए जनगणना कार्य को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने जनगणना प्रक्रिया को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, डेटा संग्रहण और फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ पूरा करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।