रायपुर । छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यालयों में लागू फाइव डे वर्किंग सिस्टम अब इतिहास बन सकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार इस व्यवस्था को खत्म करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि “फाइव डे वर्किंग को खत्म करने पर विचार करेंगे। अधिकारी-कर्मचारी खुद ही छह दिन काम करने की इच्छा जता रहे हैं।” इस मुद्दे पर सरकार जल्द ही कोई ठोस निर्णय ले सकती है।मुख्यमंत्री ने यह बयान राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में आयोजित “संकल्प से सिद्धि” अभियान के शुभारंभ अवसर पर दिया।