पाटन में जरूरतमंदों को मिला राशन कार्ड, सभापति नेहा बाबा वर्मा बनीं उम्मीद की किरण-नगर पंचायत पाटन में 16 परिवारों को राशन कार्ड का वितरण किया..

पाटन। नगर पंचायत पाटन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सभापति नेहा बाबा वर्मा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए क्षेत्र के 16 जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने इसे महज एक कागज नहीं, बल्कि “सपनों को साकार करने वाली दस्तावेज़ी शक्ति” बताया।

हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण करते हुए श्रीमती वर्मा ने कहा –राशन कार्ड एक छोटा सा कागज़ जरूर है, पर इसका महत्व बहुत बड़ा है। यह हमारे परिवार को भुखमरी से बचाता है, योजनाओं का लाभ दिलाता है और हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाता है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में यदि किसी भी ज़रूरतमंद परिवार का राशन कार्ड अब तक नहीं बन पाया हो, तो वे उनसे संपर्क करें। वे स्वयं व्यक्तिगत रूप से ऐसे परिवारों की मदद करेंगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।नगर पंचायत क्षेत्र के सत्यवती कंडरा,सरोज सपहा,जया यादव,नेहा चक्रधारी,सती साहू,प्रतिमा वर्मा,शालिनी भट्ट,शकुन नेता,शशिकांत नेताम, दीक्षा पवार,मंजूलता वर्मा, धनेश्वरी देवांगन,ऋतु लोधी,बीना देवांगन,प्रियंका देशमुख, साधना देवांगन,प्रिया कश्यप को राशन कार्ड का वितरण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *