जनगणना 2027 की तैयारियां तेज,पाटन में शुरू हुआ प्रशिक्षण !1 मई से मकान सूचीकरण,अधिकारियों की मौजूदगी में प्रगणकों-सुपरवाइजरों को दी गई ट्रेनिंग…

पाटन। दुर्ग जिले में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी पाटन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है।
इसी क्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू कर दिया गया है।

दिनांक 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सेजस कन्या शाला पाटन में तहसील पाटन (ग्रामीण) अंतर्गत नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना के प्रथम चरण की ट्रेनिंग दी गई।
यह प्रशिक्षण अनुविभागीय चार्ज जनगणना अधिकारी पाटन लवकेश ध्रुव एवं तहसीलदार व चार्ज जनगणना अधिकारी पाटन पवन सिंह ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरों पी. एल. सिन्हा, मोहित कुमार शर्मा, अशोक कुमार सिन्हा, वैभव तिवारी, नरोत्तम साहू, राजेश कुमार वर्मा, ललित ठाकुर एवं राजकुमार गेण्डरे द्वारा प्रगणकों और सुपरवाइजरों को विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन में तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है—
11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026
15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026
20 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026
प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित हो रहा है। इसमें कक्षवार कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्धारित समयसीमा में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य पूरा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *