“सेन जयंती की तैयारी तेज: महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान, समाज में दिखी एकजुटता”

जामगांव आर। सर्व सेन समाज द्वारा आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय सेन जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को रानितराई स्थित सर्व सेन समाज भवन में महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों का पारंपरिक रूप से श्रीफल एवं साड़ी भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से जयंती कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता की अपील की।

बैठक के दौरान जयंती आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही परिक्षेत्र के सभी परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष नारद सेन, सचिव घनश्याम सेन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी सेन, जनार्दन सेन, संरक्षक यादव राम सेन, द्वारिका सेन, तेजराम सेन, मनहरन सेन, डमेश सेन, डोमन सेन सहित महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गजरा बाई सेन, उपाध्यक्ष भामा सेन, कोषाध्यक्ष दामिनी सेन, सचिव हितेश्वरी सेन, गंगा बाई सेन, संरक्षक चंद्रकला सेन, ममता सेन, रेखा सेन, खिलेश्वरी सेन, राजकुमारी, निर्मला, नंदनी सेन, अनिता सेन, सोनी सेन सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *