तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दी होली की बधाई , कहा -सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाते हुए नकारात्मकता छोड़ें, सकारात्मकता अपनाएं

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को रंगोत्सव के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि होलिका दहन हमें नकारात्मकता त्यागकर सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि होली का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहार को सुरक्षित, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा आपसी सद्भाव बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *