भाजपा जामगांव आर मंडल के पदाधिकारियों ने दी होलिका दहन व होली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को होलिका दहन एवं होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जारी संदेश में सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर उन्नति की कामना की।

मंडल महामंत्री निर्मल जैन ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस पर्व को आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भावना के साथ मनाएं तथा क्षेत्र की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि होलिका दहन हमें नकारात्मकता त्यागकर सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा देता है। होली का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नई उमंग लेकर आए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *