मोहभट्ठा की सभा मे प्रधानमंत्री मोदी का भावनात्मक क्षण-जब एक बेटी की कला को मिला सम्मान और अपनापन….

रायपुर-छग के मोहभट्ठा (बिलासपुर) की आमसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भावनात्मक क्षण सामने आया, जब उन्होंने एक बेटी की कला को न केवल सराहा, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस किया। सभा के दौरान, एक युवा लड़की ने अपने हाथों से बनाई गई एक सुंदर चित्रकला प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की। इस चित्र में प्रधानमंत्री मोदी का प्रभावशाली चित्रण था, जिसे देख उन्होंने उस बेटी की मेहनत और समर्पण की खुलकर प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने चित्र को अपनापन और स्नेह के साथ स्वीकारते हुए कहा, “मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा..” यह वाक्य न केवल उस बेटी के लिए गर्व का क्षण था, बल्कि देशभर के उन सभी कलाकारों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हुआ, जो अपनी कला के माध्यम से समाज में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

इस अनोखे क्षण ने दर्शाया कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल देश के विकास और नीतियों पर ध्यान देते हैं, बल्कि वे आम जनता के साथ गहरे भावनात्मक संबंध भी रखते हैं। यह घटना देशभर में चर्चा का विषय बन गई और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई, जहां लोग इस आत्मीयता भरे पल की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *