श्रद्धांजलि: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक शिशुपाल महमल्ला का निधन,अंचल में शोक की लहर

धमतरी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ स्वयंसेवक शिशुपाल महमल्ला का बीती रात निधन हो गया, अस्वस्थता के चलते उन्हें मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार रात्रि को उनका निधन हो गया,उनके पुत्र हलधर महमल्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल बुधवार को गृहग्राम आमदी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा !

स्व महमल्ला के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रूपनारायण सिन्हा ने उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा है कि जीवनभर संघ कार्य में स्वयं को समर्पित करने वाले श्री महमल्ला जी ने अपने आचरण, व्यवहार और सेवा भाव से अनेक स्वयंसेवकों को प्रेरणा दी। उनके योगदान को शब्दों में समेट पाना कठिन है, लेकिन उनका जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और नियमितता की सीख देता है।

विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता मनीष चन्द्राकर ने बताया कि संघ कार्य के प्रति उनकी निष्ठा और अनुशासन अद्वितीय था। वे संघ के एक आदर्श स्वयंसेवक थे, जिन्होंने समाज और राष्ट्रहित के लिए अपने जीवन को अर्पित कर दिया। उनके कार्यक्षेत्र में जितने भी स्वयंसेवक और नागरिक उनसे जुड़े, वे सभी उनके व्यवहार और मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने अपने शौक संदेश में कहा कि श्री महमल्ला जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत रहेगा, उनका योगदान संघ और समाज में हमेशा स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *