दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़—पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने दो सेंटरों पर मारा छापा

दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़—पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने दो सेंटरों पर मारा छापा

दुर्ग, 22 नवंबर 2025। दुर्ग पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की विशेष टीम ने रात में दो स्पा सेंटरों पर छापामार कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी के अंतर्गत आता है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने बताया कि लविश फैमिली स्पा एंड सैलून और ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून में मसाज की आड़ में अवैध देह व्यापार कराया जा रहा था। सूचना की पुष्टि के बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने दोनों जगहों पर एक्शन लिया। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों में कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच में पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के पर्याप्त सबूत मिले।

पुलिस ने संचालिका और दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अहिल्या सागरवंशी (संचालिका)
,दिग्विजय सागरवंशी (पति),अंकुश ईखार (सहयोगी) को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ अवैध देह व्यापार संचालन और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन जुड़े हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *