जामगांव एम। भारतीय जनता पार्टी अमलेश्वर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर मंडल स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सुशासन का संदेश पहुंचाने का अवसर है, इसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। मुख्य वक्ता एवं मंडल प्रभारी लोकमणि चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में रामलला मंदिर निर्माण और आतंकवाद पर निर्णायक कार्रवाई जैसे कार्य मोदी जी की मजबूत नेतृत्व क्षमता के उदाहरण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, एक पेड़ मां के नाम, स्वास्थ्य शिविर, वोकल फॉर लोकल अभियान, मैराथन दौड़ समेत कई जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के सभापति नीलम राजेश चंद्राकर ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से कीर्ति नायक (पाटन जनपद अध्यक्ष), खेमराज यदु (पूर्व मंडल अध्यक्ष), खिलावन वर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन), हर्षा लोकमणि चंद्राकर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि), दयानंद सोनकर (नगर पालिका अध्यक्ष अमलेश्वर) सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।