
जामगांव आर। पल्स पोलियो अभियान के तहत जामगांव आर में रविवार को किसान चौक एवं आंगनबाड़ी क्रमांक-1 में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। ग्राम सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत करते हुए अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की।
इस अवसर पर जिलोखन चंद्राकर, सीताराम साहू, तामेश्वर ठाकुर, नेहरू चंद्राकर, परदेशी राम साहू, रोहित साहू, टोपु निर्मलकर, स्टाफ नर्स सतरूपा साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहिनी मस्के, मितानिन रेखा ठाकुर तथा आशा कार्यकर्ता आशा यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चे, माताएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक बच्चे को समय-समय पर पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी।