सरल व्यक्तित्व, संवेदनशील नेतृत्व और विकास का विजन : ढाई साल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गढ़ी नए छत्तीसगढ़ की तस्वीर

सरल व्यक्तित्व, संवेदनशील नेतृत्व और विकास का विजन : ढाई साल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गढ़ी नए छत्तीसगढ़ की तस्वीर

रायपुर, 28 जून 2026। किसान परिवार से निकलकर छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सरल व्यक्तित्व, सादगी और संवेदनशील कार्यशैली से प्रदेश की राजनीति में अलग पहचान बनाई है। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले मुख्यमंत्री साय का नेतृत्व विकास, सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की सोच पर आधारित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार जनदर्शन, सुशासन तिहार और विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। ग्रामीणों, किसानों, वनवासियों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं के समाधान को सरकार की प्राथमिकता बनाया गया है।

पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, निवेश और सुशासन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत लाखों महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जबकि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी कर उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान की गई है। प्रदेश में लाखों गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किए जाने से वनांचल के हजारों परिवारों की आय में वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ पुनर्वास और विकास पर भी समान रूप से कार्य कर रही है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास, कौशल विकास और रोजगार के लिए नई नीति लागू की गई है, जिससे उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नई औद्योगिक नीति 2024-30, सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए आकर्षक राज्य बनकर उभरा है। सड़क, रेल और हवाई संपर्क के विस्तार से उद्योग, व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत किया है। औचक निरीक्षण, ई-ऑफिस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था के जरिए सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए दौर की ओर तेजी से अग्रसर है। सरल व्यक्तित्व, संवेदनशील हृदय और मजबूत नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री साय विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *