सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल का जन्मदिन बना सेवा और श्रद्धा का पर्व, सुंदरकांड पाठ से गूंजा भिलाई

भिलाई दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल का जन्मदिन मंगलवार को धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक उत्सव के रूप में भिलाई में मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर, सेक्टर-9, भिलाई में भव्य सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, अभिषेक एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राम सेवा संघ परिवार साजा के अध्यक्ष गोपाल वर्मा द्वारा किया गया। आचार्य पंडित कान्हा जी एवं देव जी महाराज के मुखर वाणी में धार्मिक अनुष्ठान हुआ, जिसमें 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। पाटन, दुर्ग,साजा,धमधा क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु और कार्यकर्ता इस मौके पर पहुंचे।

सांसद निवास में लगा बधाई देने वालों का तांता

मंगलवार सुबह से ही कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का सांसद निवास पर तांता लगा रहा, जो श्रीमती रजनी बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, परिजनों और सहयोगियों ने उपस्थित होकर बधाई दी और उनके सरल और सेवा भावी व्यक्तित्व की सराहना की।

शिव मंदिर में विशेष पूजा, अभिषेक और केक काटा गया

इसी कड़ी में सेक्टर-5 स्थित भादेश्वर महाकाल शिव मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें खुद श्रीमती रजनी बघेल ने भाग लिया। पूजा के उपरांत आरती हुई और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस धार्मिक आयोजन के बाद मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण और केक काटने का कार्यक्रम भी हुआ।

सामाजिक कार्यों में अग्रणी हैं रजनी बघेल

गौरतलब है कि सरल, विनम्र और सेवा भाव से जुड़ी श्रीमती रजनी बघेल धार्मिक व रचनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहती हैं। महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है कि कई महिला कार्यकर्ता उनसे मिलने विशेष रूप से पहुंचीं।

प्रमुख अतिथि रहे मौजूद

भादेश्वर महाकाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अलका वाघमर, सेवा सह समिति लोधी कांपा अध्यक्ष तोषु सिंह वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, सभापति नीलम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, दिव्या कालिहारी, जयश्री राजपूत, राजू कश्यप, पोषण वर्मा समेत मंदिर समिति के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *