
( जन कल्याण रामोत्सव समिति के आह्वान पर जुटे रामभक्तों ने निकाली रैली )
पाटन-दक्षिण पाटन के जामगांव आर में जनकल्याण रामोत्सव समिति द्वारा श्रीरामनवमी पर्व आयोजित पाटन क्षेत्र स्तरीय रामोत्सव 2025 भव्यता,श्रद्धा और उल्लासपूर्वक मनाया गया | कार्यक्रम के दौरान समूचा क्षेत्र राममय और भगवामय वातावरण में डूबा हुआ दिखाई दिया। धर्मसभा में पधारे संत-महात्माओं ने श्रीराम के आदर्शों,धर्म की रक्षा और हिंदू संस्कृति की महानता पर प्रेरक उद्बोधन दिया।
गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी से देवी माता की पूजा अर्चना के बाद विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमें पाटन क्षेत्र के अनेकों गांव के रामभक्त अपने अपने वाहनों में भगवा ध्वज लहराते हुए जामगांव आर के लिये प्रस्थान किये ! पौहा,कुम्हली सहित जामगांव आर के किसान चौक में संतो एवं रामभक्तों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया | भरर रोड स्थित राइस मिल के हनुमान मंदिर प्रांगण से नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों श्रद्धालु भगवा ध्वज हाथों में लिए, जय श्रीराम के जयकारों के साथ गाँव की गलियों से गुजरे,शोभायात्रा के दौरान सम्पूर्ण नगर में उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा था। रामोत्सव आयोजन की भव्यता ने जामगांव आर को सचमुच भगवामय वातावरण में रंग दिया !
■ दुर्ग सांसद बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण भी शोभायात्रा में शामिल हुए–
स्थानीय बाजार चौक में आयोजित धर्मसभा की शुरुवात में समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने संतो का आत्मीय स्वागत किया,दुर्ग सांसद विजय बघेल,दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर,जिपं सभापति नीलम चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद वर्मा,जिला कार्यवाह दिलेश्वर उमरे,सरपंच रूपेंद्र शुक्ला,खण्ड सह संघचालक लीलाधर वर्मा भी संतो की अगुवानी करने जामगांव आर पहुंचे और शोभयात्रा में शामिल हुए !
कार्यक्रम संयोजक प्रणव शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते आयोजन के ध्येय से जनमानस को अवगत कराया ! छग योग आयोग रायपुर की योग ज्योति की टीम ने रामभक्ति की धुन पर योग का प्रदर्शन किया,भानपुरी विद्यालय की दर्जन भर बच्चों ने शिवशक्ति की थीम पर योगकला का लाजवाब मंचन किया !
■ धर्म सेवा और राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बनाएं-रूपनारायण सिन्हा
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कहा कि जब-जब भारत माता के आंचल में धर्म,सत्य और न्याय की पुकार उठती है,तब-तब श्रीराम का तेजस्वी स्वरूप हमारी चेतना में जागृत होता है,उन्होंने धर्मसभा में जुटे ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब श्रीराम के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेते हुए धर्म सेवा और राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बनाएं। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सभी संतो का स्वागत करते हुए उपस्थितजनों को रामनवमी पर्व की बधाई दी !
■ हिंदुत्व की ऊर्जा हमारी नसों में दौड़ती है-स्वामी परमात्मानन्द
धर्मसभा में निरंजनी अखाड़ा के सन्त परमात्मानन्द ने कहा कि श्री राम कोई साधारण व्यक्तित्व नहीं,अपितु भारत की आत्मा,संस्कृति और राष्ट्रत्व के जीवंत प्रतीक हैं,भारत मे अब जब हिन्दू जाग रहा है,तब वैश्विक पटल पर भारत पुनः उठ रहा है,लेकिन अभी और लंबी लड़ाई हम सबको लड़ना है
उन्होंने श्रद्धालुओं से जति,पंथ में ना बंटने का अपील करते हुए बताया कि
हिंदुत्व केवल एक धर्म नहीं है यह जीवन पद्धति है यह सनातन और शाश्वत ऊर्जा है जो हम सबकी नसों में दौड़ती है हमें अपने धर्म ,संस्कृति की रक्षा के लिए हरपल कटिबद्ध रहने की जरूरत है !
■ मतांतरण और लव जेहाद का संगठित विरोध करें-घनशयाम चौधरी
संत कबीर पंथ के युवा सन्यासी रविकर साहेब,विहंगम योग के योगेश्वरानंद योगी,बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा के ओजस्वी भाषणों ने भक्तों में नई ऊर्जा और भक्ति की भावना का संचार किया। विहिप के प्रांत मंत्री घनशयाम चौधरी ने मौके पर जुटे ग्रामीणों से कहा कि अतीत से लेकर वर्तमान तक सनातन पर बार-बार आक्रमण हुए, हमारी अस्मिता को तोड़ने के षड्यंत्र रचे गए,पर हम झुके नहीं,उन्होंने बताया कि आज भी मतांतरण और लव जेहाद के जरिये भोलेभाले लोगों को शिकार बनाया जा रहा है जिसका हम सबको संगठित विरोध करना जरूरी है जो भी हमारी संस्कृति,हमारे भगवानों, हमारे मंदिरों का अपमान करेगा उसे मुँहतोड़ उत्तर देना समय की आवश्यकता है,हम अब जाति बन्धन से आगे बढ़कर अपने धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिये एकजुट रहना है !
कार्यक्रम के अंत में सभी को खिचड़ी,खीर,पूड़ी का रामप्रसादी वितरण किया गया | धर्मसभा का संचालन मनीष चन्द्राकर ने किया तथा अध्यक्ष किशोर साहू,रवि सिन्हा,पुरणेंद्र सिन्हा ने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया !
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,राजेश चन्द्राकर,पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू,नरेश केला,कमलेश चन्द्राकर,मुकेश साहू,निर्मल जैन,कन्हैयालाल साहू,जागेश्वर शुक्ला,आसकरण जैन,बाबा वर्मा,कामता साहू,ज्योतिप्रकाश साहू,नेतराम निषाद,अंगेश्वर साहू,अरुण चन्द्राकर,नारद साहू,टोपेन्द्र वर्मा,योगेश्वर साहू,वासु वर्मा,रामकुमार चन्द्राकर,धनराज साहू,भगवान सिंह चन्द्राकर,राजेश बंछोर,संजय चन्द्राकर,तेजेन्द्र पिपरिया,भास्कर वर्मा,रूप सिन्हा,बेनीराम साहू,बलभद्र वर्मा,शशिकिरण,मधु सहाड़े,नंदनी साहू,त्रिवेणी साहू,भारती सोनबेर,भानुप्रिया साहू,मेघनाथ सांगरवंशी,अशोक सिंह, सियाराम चन्द्राकर,दीपांशु महमल्ला, भूषण चन्द्राकर,मनोज बंछोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे !
Very good