पाटन के चुनकट्टा पहुंचें कलेक्टर अभिजीत सिंह : ‘मोर दुवार सांय सरकार’ अभियान से हितग्राहियों को मिला नया आशियाना”

दुर्ग । प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ‘मोर दुवार सांय सरकार’ अभियान के तहत विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत चुनकट्टा में आवास 2.0 सर्वे पखवाड़े अंतर्गत दुर्ग के कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने शनिवार को स्वयं ग्राम पहुंचकर आवासों का निरीक्षण किया और पात्र हितग्राहियों को शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने हितग्राही श्री अश्वनी और श्री नागेश को उनके नवनिर्मित आवास पर बधाई दी व मिठाई व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। ग्राम में जारी विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने श्री पवित्र कुमार कोशले के नाम स्वीकृत आवास का भूमिपूजन किया और निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन आवासों, जैसे श्रीमती कवली ठाकुर के घर का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। पूर्ण हो चुके आवास की प्राप्ति पर श्रीमती सुलोचना को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि गण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *