छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजे को लेकर बड़ा अपडेट : मई के पहले सप्ताह में आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, इन छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक…

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड द्वारा कराई गई परीक्षाओं के नतीजे मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। माशिमं ने उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो चरणों में कराया था, जो अब पूरी तरह से सम्पन्न हो चुका है।

बोर्ड सूत्रों के अनुसार, इस बार 9 मई से पहले ही दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए जा सकते हैं। इसके लिए तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मूल्यांकन के बाद डेटा एंट्री, पुनः जांच और अंतिम सत्यापन जैसे कार्य तेज़ी से जारी हैं।

इस बार खेल, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस और साक्षरता मिशन जैसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बोनस अंक भी प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर पर 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर 15 अंक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 20 बोनस अंक मिलेंगे।

माशिमं ने मूल्यांकन में किसी भी तरह की देरी न हो, इसके लिए इस बार मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या में वृद्धि की और सभी केंद्रों को स्पष्ट दिशा-निर्देश पूर्व में ही जारी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *