स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती-सितंबर से ऑनलाइन आवेदन, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में CBT संभावित; सहायक शिक्षक के सबसे ज्यादा 590 पद

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती-सितंबर से ऑनलाइन आवेदन, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में CBT संभावित; सहायक शिक्षक के सबसे ज्यादा 590 पद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर कुल 1812 संविदा पदों के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। भर्ती परीक्षा अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधित जिले की प्रबंधन एवं संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय द्वारा की जाएगी।

1812 पदों में किन पदों पर होगी भर्ती?

कुल 1812 पदों में अलग-अलग शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पद शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक सहायक शिक्षक के 590 पद हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक के 170, शिक्षक अंग्रेजी के 106 और व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद शामिल हैं।

व्याख्याता और प्रधानपाठक के 511 पद

व्याख्याता और प्रधानपाठक के कुल 511 पद रखे गए हैं। इनमें शामिल पद इस प्रकार हैं—

  • व्याख्याता हिन्दी – 51 पद
  • व्याख्याता अंग्रेजी – 65 पद
  • व्याख्याता संस्कृत – 47 पद
  • व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र – 5 पद
  • व्याख्याता इतिहास/राजनीति – 6 पद
  • व्याख्याता सामाजिक विज्ञान – 52 पद
  • व्याख्याता गणित – 49 पद
  • व्याख्याता जीव विज्ञान – 39 पद
  • व्याख्याता वाणिज्य – 104 पद
  • व्याख्याता रसायन – 44 पद
  • व्याख्याता भौतिकी – 53 पद
  • प्रधानपाठक प्राथमिक शाला – 27 पद
  • प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला – 24 पद

शिक्षक और अन्य पदों पर 1301 भर्तियां

शिक्षक एवं अन्य श्रेणी के कुल 1301 पदों पर भर्ती होगी। इनमें सहायक शिक्षक के 590, शिक्षक हिन्दी/संस्कृत के 34, शिक्षक अंग्रेजी के 106, शिक्षक कला के 72, शिक्षक विज्ञान के 56 और शिक्षक गणित के 68 पद शामिल हैं। इसके अलावा व्यायाम शिक्षक के 50, ग्रंथपाल के 60, शिक्षक कम्प्यूटर के 40 और प्रयोगशाला सहायक के 170 पद भी शामिल हैं।

सहायक शिक्षक के सबसे ज्यादा पद

पदों की संख्या के लिहाज से इस भर्ती में सबसे ज्यादा अवसर सहायक शिक्षक के पदों पर मिलेगा। इसके बाद प्रयोगशाला सहायक के 170 और शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद हैं। व्याख्याता श्रेणी में वाणिज्य के सबसे अधिक 104 पद रखे गए हैं।

आवेदन लिंक सितंबर में होगा जारी

विभाग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन का लिंक सितंबर 2026 में स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

योग्यता, फीस और सिलेबस की विस्तृत जानकारी बाद में

फिलहाल विभाग ने केवल संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम, आवेदन शुल्क, परीक्षा का विस्तृत सिलेबस और आवेदन की अंतिम तारीख की जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद इन सभी जानकारियों को स्पष्ट किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित आगामी अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *