जीएसटी 2.0 से जनता को राहत, छोटे व्यापारियों को बड़ा फायदा – निर्मल जैन

जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित नई जीएसटी व्यवस्था जीएसटी 2.0 को भाजपा मंडल जामगांव आर महामंत्री निर्मल जैन ने ऐतिहासिक और जनहितकारी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला महंगाई से जूझ रही जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा और छोटे व्यापारियों के लिए कारोबार को सरल बनाएगा। निर्मल जैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद विजय बघेल का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से यह नीति जनता तक सुगमता से पहुंचाई जा सकेगी।

नई जीएसटी व्यवस्था के तहत—

दूध, रोटी, दाल, पनीर और बीमा जैसी आवश्यक वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, चाय, कॉफी, तेल और घी जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर केवल 5% टैक्स होगा। टीवी, बाइक, कार और सीमेंट 18% टैक्स स्लैब में रहेंगे। जबकि शराब, सिगरेट और लग्जरी वस्तुओं पर 40% टैक्स यथावत रहेगा। जैन ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनता की जेब पर बोझ घटाना है। अब हर घर का मासिक बजट हल्का होगा और रसोई से लेकर बीमा तक सब कुछ किफायती होगा।

छोटे व्यापारियों को राहत की बात करते हुए उन्होंने बताया कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन अब आसान होगा, ऑनलाइन रिटर्न सरलता से भरे जा सकेंगे और टैक्स रिफंड भी तेजी से मिलेगा।अंत में उन्होंने जोर देकर कहा—जीएसटी 2.0 सिर्फ टैक्स सुधार नहीं है, बल्कि यह Ease of Living और Ease of Doing Business दोनों को मजबूती देने वाला मोदी जी का सच्चा मास्टर स्ट्रोक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *