जामगांव आर । ग्राम पंचायत अकतई के आश्रित ग्राम रीवागहन निवासी पीताम्बर ठाकुर, पिता विश्राम ठाकुर का Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) में चयन हुआ है। छोटे से गांव से निकलकर देश सेवा के लिए अर्धसैनिक बल में चयनित होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और हर्ष का विषय बन गया है। पीताम्बर की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अकतई की सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद सहित दर्शन ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर, ओम प्रकाश, पंच देव राज ठाकुर, देवेंद्र साहू, हरीश साहू, जीधन साहू तथा बड़ी संख्या में परिवारजन, मित्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने कहा कि पीताम्बर ठाकुर की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने यह मुकाम हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी ने उनके परिवार को बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया