पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास का ग्राम तर्रा में 28 जुलाई को आगमन, होगा रुद्राभिषेक और दिव्य प्रवचन

पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास का ग्राम तर्रा में 28 जुलाई को आगमन, होगा रुद्राभिषेक और दिव्य प्रवचन

पाटन। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात संत रामबालक दास महाराज, पाटेश्वर धाम डौंडी लोहारा, जिला बालोद का आगमन ग्राम तर्रा (जामगांव एम, पाटन जिला दुर्ग) में आगामी 28 जुलाई 2025 को हो रहा है। संतश्री का यह आगमन क्षेत्रवासियों के लिए दिव्य अनुभूति और आध्यात्मिक लाभ का सुनहरा अवसर है।

इस पावन अवसर पर ग्राम तर्रा के श्रद्धालु नरसिंह चंद्राकर के निज निवास पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के प्रबुद्ध नागरिकों, माताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का पूजन कर पुण्य अर्जित किया जाएगा। रुद्राभिषेक के पश्चात संत राम बालक दास का दिव्य प्रवचन होगा, जिसमें जीवन के आध्यात्मिक और सामाजिक मूल्यों पर मार्गदर्शन मिलेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आग्रह-

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नरसिंह चंद्राकर एवं सहयोगीगण खिलावन चंद्राकर, डॉ. योगेश चंद्राकर, गेंदलाल चंद्राकर, दामोदर चंद्राकर, हेमनाथ चंद्राकर, ओमप्रकाश यदु, तर्रा, शीतल चंद्राकर, लोहरसी, भूषण चंद्राकर, लोहरसी,यशवंत आडिल,  रूपेश चंद्राकर, विनोद चंद्राकर,धर्मेंद्र वर्मा,लवकुश चंद्राकर, रूही,हरी चंद्राकर ने कहा है कि इस पुण्य आयोजन में भाग लेकर समस्त श्रद्धालुजन धार्मिक पुण्य लाभ के भागीदार बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *