ग्रामीण साहू समाज नवागांव बी का चुनाव सम्पन्न, हेमलाल साहू अध्यक्ष निर्वाचित

ग्रामीण साहू समाज नवागांव बी का चुनाव सम्पन्न, हेमलाल साहू अध्यक्ष निर्वाचित

जामगांव आर। ग्रामीण साहू समाज नवागांव बी की आमसभा रविवार को आयोजित हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। इस निर्वाचन में हेमलाल साहू को अध्यक्ष चुना गया। नीलकंठ साहू उपाध्यक्ष और श्रीमती पार्वती साहू महिला उपाध्यक्ष बनीं।सभा में ग्रामीण साहू समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे और लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इसके अलावा सोमसिंह साहू को सचिव तथा गजेंद्र साहू कोषाध्यक्ष बनाए गए। संगठन सचिव के रूप में भीमराज साहू व श्यामा बाई साहू, सहसचिव सावित्री साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक छबिलाल साहू, संयोजिका अनीता साहू, प्रचार सचिव डोमार साहू व मंजू साहू तथा मीडिया प्रभारी कनक साहू को जिम्मेदारी दी गई।तहसील प्रतिनिधि के रूप में उधोराम साहू का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया बेल्हारी परिक्षेत्र के चुनाव प्रभारी टेसराम साहू और छगनलाल साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। यह जानकारी महेश साहू ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *