सेजेस बेल्हारी का शानदार परीक्षा परिणाम, कक्षा पांचवी एवं आठवीं दोनों में 100% सफलता,मधु ने 96% अंक के साथ मारी बाज़ी

,

जामगांव आर।पांचवीं,आठवीं केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षा 2025 में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेल्हारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय की कक्षा पांचवी एवं आठवीं के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

कक्षा आठवीं में कुमारी मधु ने 96% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तुषार कुमार रजक ने 90.67% के साथ द्वितीय स्थान एवं भूमित सिन्हा ने 86% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कक्षा पांचवी में खुशबू देवांगन ने 92.02% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, पूर्वी ने 91.5% अंकों के साथ द्वितीय तथा लिजा ने 89.5% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य वाई. के. साहू ने समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे अनुशासन, मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। कक्षा पांचवी के कुल 50 एवं कक्षा आठवीं के 37 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी उत्तीर्ण हुए।

इस अवसर पर मनीष चंद्राकर, अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, श्री रफीक खान, अध्यक्ष पालक समिति सहित सभी समिति सदस्यों एवं शिक्षकों ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *