जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी मीडियम विद्यालय जामगांव में प्राचार्य कविता साहू की पदोन्नति एवं नियुक्ति के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति (SMDC) की प्रथम बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन, स्वच्छता, शिक्षा गुणवत्ता सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा की गई तथा विकास से जुड़े प्रस्ताव भी पारित किए गए।
अपनी परिचयात्मक उद्बोधन में नई प्राचार्य कविता साहू ने बताया कि वर्ष 1998 में छावनी शासकीय विद्यालय में पदस्थापना के साथ उनके शिक्षा-सेवा जीवन की शुरुआत हुई थी। करीब 27 वर्षों के विस्तृत अनुभव के दौरान उन्होंने सीनियर मोस्ट व्याख्याता के रूप में कार्य करते हुए बोर्ड प्रभार, मंच संचालन, सांस्कृतिक गतिविधियां, इको क्लब प्रभार एवं सह-इंचार्ज की जिम्मेदारियाँ सफलतापूर्वक निभाई हैं। उन्होंने कहा कि सेजेस विद्यालय जामगांव आर में अपने सभी अनुभवों, प्रशासनिक दक्षता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ वे विद्यालय को नई उपलब्धियों की दिशा में अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अंगेश्वर साहू, सरपंच रूपेन्द्र शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि मनीष जैन, मुकेश साहू, तथा गणमान्य जनप्रतिनिधि किशोर साहू, शैलेन्द्री मांडवी, सीताराम साहू, उज्जवल केला, नंदनी साहू, संगीता डहरे, हर्ष कुमार साहू, और दीपक साहू उपस्थित रहे।