जामगांव आर। पाटन ब्लॉक के ग्राम भरर में आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव के 23वें वर्ष का आयोजन रविवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सामूहिक विवाह में शामिल 13 नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन के लिए साहू समाज को बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज है, जो मां कर्मा के आदर्शों को अपनाते हुए निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने रायगढ़ में तपस्यारत बाबा सत्यनारायण का स्मरण करते हुए उनके तप को वंदनीय बताया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सर्व समाज के विकास के लिए बेहतर वातावरण बनने की बात कही और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साहू समाज की मांगों पर 50 लाख रुपए की घोषणा की तथा अन्यनागरिकों और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त मांगों पर शीघ्र परीक्षण कर स्वीकृति देने का भरोसा दिलाया।
वहीं कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने पूर्व सांसद स्व. ताराचंद साहू के योगदान को याद करते हुए कहा कि समाज के मंच पर सभी विचारधारा के लोग रहते हैं, इसलिए यहां राजनीतिक भाषणों के बजाय समाजहित के विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष दीपक साहू एवं तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने भी संबोधित किया, मंच जिला पंचायत सदस्य कल्पना साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर,सरपंच कौशिल्या साहू,सुनील साहू, दिलीप साहू मंचासीन रहे। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम स्थल में सामाजिक परिजनों ने नाचते गाते बारात स्वागत किया, महंत पंचम दास साहेब द्वारा वैदिक विधि से विवाह रस्म सम्पन्न कराया गया।
इसके पूर्व तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने स्वागत भाषण देते हुए समाज के प्रमुख विषयों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्लॉक के समाज के 99इकाई के सामाजिक परिजनों ल सहयोग से हम 23 वें वर्ष में प्रवेश कर चुके है उन्होंने समाज की मांगो से भी अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र साहू ने किया। तथा आभार सुरेन्द्र साहू ने जताया। इस अवसर पर कमिश्नर सत्यप्रकाश राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह,एसपी विजय अग्रवाल ,तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू जिला महामंत्री अश्वनी साहू, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश साहू,सुरेन्द्र साहू,गंगादीन साहू,गायत्री साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, किशन हिरवानी,नारद साहू,पारखत साहू,भानुप्रिया साहू,त्रिवेणी साहू,अंगेश्वर साहू,दुलेश्वर साहू, छबि राम साहू,परमानंद साहू, कोमीन साहू, टेसराम साहू,पूर्व जिपस अशोक साहू, विक्रमादित्य साहू, मोरध्वज साहू, कमलेश साहू, नरेश केला,बेनीराम साहू, कुलेश्वर साहू,यशवंत साहू,मौरध्वज साहू, रूपचंद साहू,अशोक साहू, राजेश ठाकुर,परमानंद साहू,योगेश साहू, रूपेन्द्र साहू कामता साहू,गरीब दास साहू,आनंद चंदन,करण साहू, सरजू साहू, जोगी राम साहू,लीना साहू, नंदिनी साहू रुपसिंह सिन्हा, द्रोन चंद्राकर, जागेश्वर शुक्ला, मुकेश साहू हिमाचल साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
• साहू समाज की पहल और एकजुटता अनुकरणीय -भूपेश बघेल
इससे पहले सुबह पहले सत्र में मां कर्मा की महाआरती एवं वैवाहिक संस्कार प्रारंभ हुआ। दोपहर में कर्मा महोत्सव, दानवीर भामाशाह जयंती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने आयोजन को और भव्य बना दिया। कर्मा महोत्सव के प्रथम सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सामूहिक विवाह क आयोजन को अनुकरणीय बताते हुए समाजजनों को बधाई दी और कहा कि साहू समाज की एकजुटता और समाज कार्य के प्रति जीवटता प्रशंसनीय है, उन्होने प्रदेश के राजनितिक विषयों सहित आम जन और किसानों को हो रही तकलीफ के प्रति चिंता जताई कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, प्रदेश महासचिव राजेश साहू,जिला उपाध्यक्ष कृष्णा साहू ने सम्बोधित किया।