संजय शर्मा बने सर्व ब्राह्मण समाज पाटन तहसील अध्यक्ष, युवाओं को भी दी गई नई जिम्मेदारियां

पाटन। नगर स्थित विप्र भवन में शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संजय राजा शर्मा को सर्व ब्राह्मण समाज पाटन तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कोष प्रमुख की जिम्मेदारी जितेंद्र मिश्रा को दी गई, और युवाध्यक्ष के रूप में कुणाल शर्मा को नियुक्त किया गया। बैठक में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक upliftment को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

संजय शर्मा ने अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कहा,
“यह पद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के लिए सेवा का अवसर है। हम सब मिलकर सामाजिक चेतना, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देंगे।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मिथलेश शुक्ला,प्रमोद मिश्रा, विजय शर्मा, मनोज शर्मा, निर्मल सावर्णी, आदित्य सावर्णी, पं. कृष्ण कुमार तिवारी, नितेश तिवारी, अविनाश मिश्रा, आलोक पांडेय, ललित शुक्ला, अनिकेत मिश्रा, दिनेश शर्मा, सुधाकर शर्मा, चंचल द्विवेदी, आभाष दुबे, दीपक सावर्णी एवं संदीप मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *