“सांतरा का सितारा चमका: आदित्य चंद्राकर ने CGPSC में 46वीं रैंक हासिल कर पूरे अंचल को किया गौरवान्वित”

“सांतरा का सितारा चमका: आदित्य चंद्राकर ने CGPSC में 46वीं रैंक हासिल कर पूरे अंचल को किया गौरवान्वित”

जामगांव आर। पाटन विधानसभा क्षेत्र के सांतरा गांव का नाम एक बार फिर गौरव से चमक उठा है। गांव के प्रतिभाशाली युवक आदित्य चंद्राकर ने प्रतिष्ठित CGPSC परीक्षा में 46वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र को गर्व का एहसास कराया है। खास बात यह है कि आदित्य ने यह उपलब्धि पहली ही कोशिश में हासिल की, जो उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।आदित्य, स्वर्गीय ओमप्रकाश चंद्राकर के पुत्र एवं सेवानिवृत आयुर्वेद अधिकारी डॉ हुबराम चंद्राकर के पोते हैं। उनकी इस शानदार सफलता की खबर मिलते ही सांतरा, बेल्हारी और गुढ़ियारी के भारद्वाज परिवार में हर्ष और उत्सव का माहौल बन गया। पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आदित्य की उपलब्धि पर दादा खेमसिंह चंद्राकर,टीकमलाल चंद्राकर, युवराज चंद्राकर, दयानन्द चंद्राकर, पुरुसोत्तम चंद्राकर, चंद्रकांत चंद्राकर, मनीष चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, धर्मेंद्र चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, वेंकट चंद्राकर, राहुल चंद्राकर सहित परिवार के सभी सदस्यों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्य की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

परिजनों ने बताया कि आदित्य ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर यह सफलता अर्जित की। उनका कहना है कि आदित्य ने साबित कर दिया कि सही दिशा, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गांववालों का कहना है कि आदित्य की यह सफलता पाटन क्षेत्र के युवाओं के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *