साहू समाज की सराहनीय पहल : प्रदेशव्यापी पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत सेलूद धान खरीदी केंद्र परिसर में लगाए गए पौधे

साहू समाज की सराहनीय पहल : प्रदेशव्यापी पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत सेलूद धान खरीदी केंद्र परिसर में लगाए गए पौधे

सेलूद। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के आह्वान पर चलाए जा रहे पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा एवं स्थानीय साहू समाज सेलूद के संयुक्त तत्वावधान में धान खरीदी केंद्र सेलूद परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख सलाहकार खेमलाल साहू ने कहा कि प्रदेश साहू संघ द्वारा प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामाजिक सरोकार से जुड़ी यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही इस दिशा में सार्थक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने कहा कि प्रदेश साहू संघ द्वारा शुरू किया गया पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख सलाहकार खेमलाल साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक कौशल बनपेला, उपाध्यक्ष संतोष साहू, अंकेक्षक शशिभूषण साहू, संगठन सचिव अर्जुन साहू, सोसायटी अध्यक्ष टामन साहू, महिला संयोजिका खेमीन साहू, प्रचार सचिव रवि साहू, अनिल बनपेला, स्थानीय अध्यक्ष जयंत साहू, उपसरपंच राकेश साहू, जयप्रकाश साहू, श्रीमती शैल साहू, ललिता बनपेला, पीतांबरी साहू, धनंजय साहू, लेखराम साहू, अमरचंद साहू, श्रीमती भोज साहू, विक्रांत साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। समाजजनों ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *