रानीतराई। देश की भावी पीढ़ी को भारत के गौरवशाली संविधान से परिचित कराकर उनका भविष्य संवारने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में सतनामी आसरा पाटन एवं शाला परिवार के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि वक्ताओं ने कहा कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ भारतीय संविधान ने भारतवासियों में एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि “विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखकर कार्य करना ही सच्ची देशभक्ति है।
कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय प्राथमिक शाला कौही के बच्चों द्वारा संविधान प्रस्तावना वाचन से की गई। इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और विद्यालय की बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सतनामी आसरा पाटन द्वारा विद्यार्थियों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए संविधान पुस्तिका की पाँच प्रतियाँ शाला परिवार को भेंट की गईं, जो बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी।समारोह में कल्पना नारद साहू, सभापति जिला पंचायत,कमलेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष,निर्मल जैन, भाजपा महामंत्री एवं अध्यक्ष शासकीय कॉलेज रानीतराई
पुरुषोत्तम कुर्रे, थाना प्रभारी रानीतराई,लीना साहू, सरपंच कौही प्रियलता महिपाल, सरपंच औंसर,अशोक शर्मा, शाला प्रबंधन समिति,प्रभारी प्राचार्य कल्याणी देवांगन,योग व आयुर्वेदाचार्य आदित्य टंडन,शिक्षादूत अंकेश महिपाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र मारकंडे, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला कौही ने किया।
• छात्रों को ज्ञान की नई दिशा
समारोह में बच्चों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया—जिसमें संविधान एवं कैरियर गाइडेंस,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI),योग एवं आयुर्वेद
,साइबर सुरक्षा जागरूकता आदि शामिल है।