“सांसद खेल महोत्सव 2025” का द्वितीय चरण समारोहपूर्वक सम्पन्न — सांसद विजय बघेल बोले, खेल भावना से ही राष्ट्र निर्माण संभव

“सांसद खेल महोत्सव 2025” का द्वितीय चरण समारोहपूर्वक सम्पन्न — सांसद विजय बघेल बोले, खेल भावना से ही राष्ट्र निर्माण संभव

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया” और “खेलो इंडिया” अभियान को सशक्त गति देते हुए सांसद खेल महोत्सव 2025 के द्वितीय चरण का शुभारंभ 14 अक्टूबर को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में को उत्साह और जोश के माहौल में हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने किया उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करते हैं।

बताया गया कि दुर्ग क्षेत्र में अब तक 4 लाख 80 हजार 159 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कर देशभर में नया मानदंड स्थापित किया है। महोत्सव का आयोजन चार चरणों में किया जा रहा है—ग्राम पंचायत/वार्ड स्तर, क्लस्टर स्तर, विधानसभा स्तर और लोकसभा स्तर। पहले चरण में ग्राम पंचायतों और वार्डों में कुर्सी दौड़, कबड्डी, खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों के साथ अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

सांसद विजय बघेल ने शांति नगर दशहरा मैदान, सुराना कॉलेज, आदर्श कन्या विद्यालय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई में खिलाड़ियों से मुलाकात की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर 33 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। साथ ही मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बीपी और शुगर की जांच की गई तथा मोबाइल यूनिट के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं।

इस अवसर पर नगर निगम जोन आयुक्त ईशा देशलहरे, नेता दिव्या मक्कड़ भसीन, भोजराज सिन्हा, महेश वर्मा, प्रमोद सिंह, संतोष मोर्या, राहुल परिहार, सन्नी यादव, गिरीश दीवान, आसीन तिवारी, तेजनाथ, अनिल देशलहरा, भुनेश्वर साहू, करण सेन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पाटन नगर पंचायत से योगेश निक्की भाले, निशा योगेश सोनी, केवल देवांगन, नेहा बाबा वर्मा, राजा पाठक, राजेश चंद्राकर, कमलेश वर्मा, देवेन्द्र ठाकुर, चिरंजीवी देवांगन एवं हेमन्त वर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक आयोजन में शामिल हुए।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है। हर नागरिक, हर युवा इसमें भाग लेकर राष्ट्र निर्माण की इस मुहिम को सशक्त बनाए। उन्होंने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं से अपने-अपने ग्राम एवं वार्डों में पहुँचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *