सेजेस जामगांव आर में 20 जून को शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह,सांसद बघेल होंगे शामिल…

जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, जामगांव आर में शुक्रवार 20 जून 2025 को शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से विद्यालय प्रांगण में शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, जनसेवक और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे, समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा दुर्ग के सांसद विजय बघेल होंगे। अध्यक्षता भाजपा मंडल जामगांव आर के अध्यक्ष कमलेश साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दुर्ग कल्पना नारद साहू मौजूद रहेंगी।समारोह में अन्य अतिथियों में पूर्व मंडल अध्यक्ष जामगांव आर लालेश्वर साहू, जनपद सदस्य पाटन रामकुमार चंद्राकर, कालेज प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश केलाजी, भाजपा नेता भगवान सिंह चंद्राकर, निर्मल जैन, सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, उपसरपंच मुकेश साहू,वरिष्ठ कार्यकर्ता मेघनाथ सागरवंशी तथा बुथ अध्यक्ष सीताराम साहू शामिल रहेंगे।

विद्यालय प्रबंधन और विकास समिति के अध्यक्ष अंगेश्वर साहू ने बताया कि इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत एवं होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों और ग्रामवासियों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *