आगेसरा में सामुदायिक भवन और मुक्तिधाम शेड का लोकार्पण 20 को, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

जामगांव आर। ग्राम पंचायत आगेसरा में शुक्रवार 20 जून 2025 को सामुदायिक भवनों और मुक्ति धाम शेड के लोकार्पण तथा श्मशान घाट पहुंच मार्ग सीसी रोड निर्माण के भूमिपूजन का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू, जनपद सदस्य पाटन अजय साहू, अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग) पूर्वमंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू,, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला, दक्षिण पाटन जोन प्रभारी भेष आठे, गातापार सेक्टर प्रभारी भिरेन्द्र साहू एवं निषाद समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर सामुदायिक भवन (निषाद पारा), सामुदायिक भवन (यादव समाज) और मुक्ति धाम शेड का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही श्मशान घाट तक सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, सरपंच रमाकांत साहू, उपसरपंच सुशीला साहू और सचिव राजकुमार सेन सहित समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *