राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड 2026 सम्पन्न, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन

राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड 2026 सम्पन्न, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुक्रवार को जे. एन. पाण्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में योग के माध्यम से आत्मबल, उत्तम स्वास्थ्य और समरस जीवन शैली को बढ़ावा देना तथा योग का व्यापक प्रचार-प्रसार करना था।समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं में विजयी होकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने हेतु छ ग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में श्री सिन्हा ने कहा कि योग बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक, सहायक संचालक सहित योगीराज साहू, डॉ. सी. एल. सोनवानी एवं बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *