“वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव नहीं रहे — पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, समाजहित की बुलंद आवाज़ हुई मौन”

अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन ने दी श्रद्धांजलि

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश के दुर्ग जिले के वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव (भिलाई-3 निवासी) के आकस्मिक निधन की खबर से पत्रकारिता जगत स्तब्ध है। शनिवार को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल बीएम शाह अस्पताल पहुंचाया, परंतु चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद वे जीवन की जंग हार गए।

गौरतलब है कि संतोष यादव ने लम्बे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज, जनता और जनहित के मुद्दों को बेबाकी से उठाया। उनकी कलम निष्पक्षता, निर्भीकता और ईमानदारी की प्रतीक रही। उनके निधन से प्रदेश के मीडिया जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है। वे एडिटर – भिलाई न्यूज / NDH टीवी के अलावा केन्द्रीय अध्यक्ष – संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति, सचिव – भिलाई स्टील सिटी प्रेस क्लब एवं श्रीकृष्ण सेना के प्रमुख रहे।

जिले के पत्रकारगण, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन के संरक्षक संदीप मिश्रा एवं अध्यक्ष किशन हिरवानी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे पत्रकारिता के अलावा अनेक रचनात्मक कार्यो में सक्रिय रहते थे उन्हें जाने से समाजहित की बुलन्द आवाज मौन हो गया ।युवा चैनल के संपादक मनीष चंद्राकर ने कहा -स्व यादव ने सच्चाई और निष्पक्षता की कलम से समाज को दिशा देने का काम किया । क्षेत्र के पत्रकार बिरादरी पूर्व अध्यक्ष धनराज साहू ,वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा,पुरणेंद्र सिन्हा,राजू वर्मा,बलराम यादव,गंगादीन साहू,टिकेंद्र वर्मा,भेदप्रकाश वर्मा,आसकरण जैन,किशोर साहू,आँचल पांडे ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *