बेमेतरा। विजयादशमी पर्व पर ग्राम गुधेली में युवा दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य रावण दहन कार्यक्रम में अपार जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएँ, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।।इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी शामिल हुए। उन्होंने रावण दहन कार्यक्रम में भाग लेकर ग्रामीणजनों का उत्साह बढ़ाया और विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएँ दीं।।अपने संबोधन में श्री तिवारी ने कहा— “विजयदशमी हमें सिखाती है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सत्य और धर्म की ही जीत होती है। यह पर्व हमें अहंकार त्यागकर मर्यादा, सदाचार और भाईचारे का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का माध्यम हैं। हमें समाज और राष्ट्र को और सशक्त बनाने की दिशा में मिलकर काम करना होगा।
रावण दहन के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुनील सोनी द्वारा प्रस्तुत “स्टार नाइट्स” कार्यक्रम ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, जनपद सदस्य मान सिंह वर्मा, सरपंच शिमा परमेश्वर निषाद, डॉ. डी.के. वर्मा, भोलाशंकर वर्मा, नेतराम वर्मा, दुर्गा प्रसाद टिकरिहा, जीतू साहू, सोनू साहू, अरविंद सिंह खुराना, ओमप्रकाश पाण्डेय, भावेश चंद्राकर, राहुल साहू, लोकेश साहू, राकेश साहू, संजय देशलहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विजयदशमी पर्व को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया।